{"_id":"65f5dfc4125d5c6e570aa314","slug":"53-thousand-cardholders-will-get-sugar-on-holi-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-111401-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: होली पर 53 हजार कार्डधारकों को मिलेगी चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: होली पर 53 हजार कार्डधारकों को मिलेगी चीनी
Sat, 16 Mar 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
- 866 दुकानों से 1487.13 क्विंटल चीनी का होगा वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली पर्व पर अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी वितरण के निर्देश दिए गए हैं। 866 सरकारी राशन की दुकानों से कार्डधारकों को चीनी का वितरण होना है। जिसके लिए 1487.13 क्विंटल चीनी का आवंटन हो गया है। यह चीनी राशन दुकानदारों तक भेज भी दिया गया है।
होली पर गुजिया की मिठास बढ़ाने के लिए शासन के निर्देश पर अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी वितरण का निर्देश दिए गए हैं। जिले में 866 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकाने हैं, जिसमें 25 दुकानें नगर क्षेत्र में जबकि 41 दुकानें ग्रामीण क्षेत्र की हैं। होली पर्व पर अंत्योदय कार्डधारकों को वितरण के लिए 1487.13 क्विंटल चीनी का आवंटन किया गया है और यह चीनी कोटेदारों तक पहुंच गया है। कार्डधारकों को राशन के साथ तीन-तीन किलो चीनी दिया जाना है। यह चीनी तीन माह जनवरी, फरवरी व मार्च का दिया जाएगा। इसके लिए कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से भुगतान करना होगा।
जिले में कुल 3 लाख 19 हजार 841 कार्डधारक है। जिसमें अंत्योदय के 53 हजार 298 कार्डधारक हैं जबकि पात्र गृहस्थी के 2 लाख 66 हजार 543 कार्डधारक हैं। पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रतियुनिट 3 किग्रा चावल और 2 किग्रा गेंहू दिया जाता है जबकि अन्त्योदय के कार्डधारकों को 21 किग्रा चावल व 14 किग्रा गेहूं सरकारी राशन की दुकानों से दिया जाता है।
विज्ञापन
कोटेदारों को नियमानुसार चीनी वितरण के निर्देश दिए गए हैं। वितरण व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-राजीव शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी