{"_id":"6591adaeea78afc4a70c7029","slug":"52-thousand-registration-in-samadhan-yojana-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-7624-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 52 हजार लोगों ने लिया ओटीएस का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 52 हजार लोगों ने लिया ओटीएस का लाभ
Sun, 31 Dec 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी के 754 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
अंतिम दिन देर शाम तक जारी रहा पंजीकरण का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना का अपेक्षित परिणाम अधिकारियों की नजर में आया है। इसके विपरीत अधिकारी अभी भी बकाये के सापेक्ष लक्ष्य से काफी दूर हैं। अब तक लगभग 52 हजार उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लाभ लिया है। बिजली चोरी के 754 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। अंतिम दिन देर शाम तक कार्यालय में अधिकारियों की देखरेख में पंजीकरण का कार्य चला।
खलीलाबाद और मेंहदावल डिवीजन के कुल लगभग दो लाख 42 हजार बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ मिलना था। जिन पर बिजली निगम का लगभग 418 करोड़ रुपये राजस्व बकाया चल रहा था। एकमुश्त समाधान योजना आने के बाद अधिकारियों ने बकाया जमा कराने के लिए रात-दिन एक कर दिया। 31 दिसंबर को ओटीएस समाप्त हो गया। बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो अब तक जनपद में 52 हजार 41 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर ओटीएस का लाभ लिया है।
इनसे निगम को 418 करोड़ रुपये के सापेक्ष अब तक 31.58 करोड़ रुपये राजस्व मिल पाया है। खलीलाबाद डिवीजन में अथक प्रयास के बाद अधिकारियों ने एक लाख 26 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं के सापेक्ष लगभग 28,633 उपभोक्ताओं का ओटीएस में पंजीकरण कराकर बकाया राजस्व जमा कराने में कामयाबी हासिल की। इन उपभोक्ताओं से निगम को 218 करोड़ बकाया राजस्व के सापेक्ष लगभग 21 करोड़ रुपये राजस्व की प्रतिपूर्ति हुई। वहीं, मेंहदावल डिवीजन में लगभग एक लाख 15 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं के सापेक्ष मात्र 22,654 उपभोक्ताओं ने ही एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लिया। इनसे बिजली निगम को दो सौ करोड़ रुपये के सापेक्ष सिर्फ लगभग साढ़े दस करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विभागीय जानकारों की मानें तो अब तक ओटीएस की तिथि बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई आदेश नहीं मिला है। नोडल अधिकारी रणधीर मिश्र ने बताया कि जनपद में अभी तक लगभग 52 हजार उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लिया है। इनसे विभाग को लगभग 31.58 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। तिथि बढ़ाने के लिए अब तक उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई आदेश निर्देश नहीं मिला है।