फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बेलहर के कुसुरूकला निवासी है सैयद शाहिद

जर्मनी में व्याख्यान देकर जिले का बढ़ाया मान

Sun, 19 May 2019 10:27 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
बेलहर के कुसुरूकला निवासी है सैयद शाहिद
व्याख्यान दे रहे सैयद शाहिद अशरफ - फोटो : अमर उजाला
बाघनगर। बेलहर ब्लॉक के कुसरू कला निवासी गांव के सैयद शाहिद अशरफ जर्मनी के मारबर्ग व बर्लिन में मानवता व समाज शास्त्र के भारत-जर्मनी सांस्कृतिक पुरालेख अनुसंधान के कार्यशाला में भारत की ओर से व्याख्यान दे रहे हैं। जर्मनी में भारत की ओर से व्याख्यान देने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

भारत-जर्मनी समर स्कूल के तहत भारत व जर्मनी के सांस्कृतिक पुरालेख अनुसंधान का कार्यशाला 15 से 21 मई तक जर्मनी के मारबर्ग व बर्लिन शहर में चल रहा है। जर्मनी के मानवता व समाज शास्त्र विभाग ने व्याख्यान के लिए बेलहर के कुसुरूकला निवासी सैयद शाहिद अशरफ का चयन हुआ है। वर्तमान में सैयद शाहिद अशरफ जेएनयू दिल्ली में पुरातत्व इतिहास विषय में पीएचडी कर रहे हैं। इसके पहले छह माह राष्ट्रपति भवन में बतौर आर्कियोलोजिस्ट रह चुके हैं। लोगों में इस बात की खुशी है कि जनपद का बेटा विदेश में नाम रोशन कर रहा है। भाई सैयद दानिश अशरफ ने बताया कि शाहिद अशरफ में शिक्षा को लेकर काफी दिलचस्पी है। पढने व समाज को आगे ले जाने के लिए हमेशा सोचते रहते है। इस दौरान डॉ. बी आलम, सैयद दानिश अशरफ, सैयद फिरोज अशरफ, जफीर अली करखी, प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह, जिला पंचायत सदस्य मेहताब आलम लडड़ू, मोहम्मद अहमद, शोएब नदवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम चौधरी, बसपा जिला संयोजक अब्दुल अजीम, रिजवान मुनीर, अबूजर चौधरी, सदरे आलम आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed