फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   वकील को लाकअप में बंद करने से वकीलों का फूटा गुस्सा

वकील को लाकअप में बंद करने से वकीलों का फूटा गुस्सा

Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
वकील को लाकअप में बंद करने से वकीलों का फूटा गुस्सा
एसओ के तबादले के लिए वकीलों किया बहिष्कार
विज्ञापन

मंगलवार को किसी मामले में थाने पहुंचे वकील का ही कर दिया चालान

अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। मंगलवार को किसी मामले में पैरवी करने मेंहदावल थाने पहुंचे एक अधिवक्ता का ही चालान कर देने की घटना से नाराज तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को बैठक कर एसओ के तबादले की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसओ का तबादला होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

तहसील परिसर में बार एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि मेंहदावल एसओ वकीलों के प्रति दुर्भावना रखते हैं। बार एसोसिएशन के सदस्य राधेश्याम निषाद एक मामले में जानकारी लेने थाने गए थे। एसओ ने अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की बजाय उन्हें ही रात करीब साढ़े नौ बजे चालान कर दिया। एसओ की इस मनमानी को बार एसोसिएशन किसी भी कीमत पर यह बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि एसओ प्रदीप सिंह के स्थानांतरण की मांग के लिए आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील के सभी न्यायालयों की न्यायिक प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान हरिगोविंद पांडेय, राजकुमार मिश्र, विनोद राव, जनार्दन पांडेय, दिवाकर भारती, महेश्वर त्रिपाठी, राजन तिवारी, दिलीप भट्ट, इशरत अली, इस्लामुद्दीन अंसारी, रामप्रसाद मणि त्रिपाठी, सूर्य नारायण मिश्र समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed