{"_id":"598f3dfd4f1c1bfe538b4735","slug":"51502559741-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर कार्य करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर कार्य करने की जरूरत
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। हिन्दू युवा वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को भेली मंडी में जिलाध्यक्ष टुनटुन राय की अध्यक्षता में हुई। जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक ने कहा कि हियुवा को अधिक सक्रिय होकर कार्य करने की जरूरत है, क्योंकि हियुवा का मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, इस जिम्मेदारी का निर्वहन हम केवल मजबूत संगठन के माध्यम से कर सकते हैं। बैठक में संगठन की ब्लाकवार समीक्षा की गई, कहा गया कि जहां पर अभी संगठन की इकाई अपूर्ण है, उन्हें 15 दिनों के अंदर पूर्ण करा लिया जाए। जिला संयोजक सुभाषचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार बदलने के बाद भी जनपद के प्रशासनिक अधिकारी अपने मातहतों की कार्यशैली में बदलाव नहीं ला पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन हियुवा के किसी भी कार्यकर्ता के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को चैन से नहीं रहने देगा। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में कार्यकर्ता जुट जाएं। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक अध्यक्ष ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची बनाएं जो साइकिल से लखनऊ चलकर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराएं। जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि जिले के कुछ लोग हियुवा का पदाधिकारी बनकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में रंजीत कन्नौजिया, राजकुमार प्रजापति, राम पियारे, शिशिर श्रीवास्तव, डॉक्टर बीएम राय, राजू भारती, बालेंद्र शर्मा, आलोक राय, महेश वर्मा, अजय गौड़, सुरजन गौड़, महेंद्र धारियाल, सोनू, अशीष प्रजापति, शिव पूजन यादव, विनोद कुमार मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन