{"_id":"674617e16f8b3161b60e7ae4","slug":"500-farmers-arrived-on-the-news-of-getting-fertilizer-only-49-got-it-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124480-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खाद मिलने की सूचना पर पहुंचे 500 किसान, मिली सिर्फ 49 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खाद मिलने की सूचना पर पहुंचे 500 किसान, मिली सिर्फ 49 को
Wed, 27 Nov 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मेंहदावल। जिले में खाद की समस्या विकराल होती जा रही है। अधिकारियों के दावे के उलट समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। समिति पर किसान पहुंच रहे हैं तो खाद ही समाप्त हो जा रही है। मेंहदावल कस्बे के पश्चिम टोला साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को खाद मिलने की सूचना पर करीब 500 किसान पहुंच गए, लेकिन सिर्फ 49 को ही डीएपी मिल पाई। सचिव की तरफ से खाद खत्म होने की बात बताई गई। यही हाल बीज की समस्या का भी है। समितियों पर बीज भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है। मेहदावल क्षेत्र में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान हैं। समितियां पर डीएपी आ रही है लेकिन किसानों की भीड़ के सामने खाद की उपलब्धता ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। वहीं यूरिया के साथ नैनो जबरन दिए जाने का भी किसान विरोध कर रहे हैं।
मेंहदावल नगर में स्थित पश्चिम टोला साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को दोपहर बाद खाद का वितरण शुरू हुआ। डीएपी पाने के लिए किसानों की बड़ी संख्या में भीड़ समिति पर जुटी हुई थी। करीब 500 किसान खाद लेने पहुंच गए। शाम चार बजे तक 49 किसानों को ही समिति के सचिव रामप्रसाद मौर्य डीएपी खाद का वितरण कर पाए थे।
वहीं कई किसान खाद न मिलने की शिकायत भी दर्ज कर रहे थे। कुछ किसानों ने बताया कि यूरिया के साथ जबरन नैनो देकर अतिरिक्त रुपये लिए जा रहे हैं। जिसकी शिकायत किसानों ने विभागीय अधिकारियों से दर्ज कराई है। किसान लालजी, रुदल यादव, रामकरन, सुभग आदि लोगों ने कहा कि समिति पर आने के बाद भी खेत के मुताबिक डीएपी खाद नहीं मिल पा रहा है। एकसे दो बोरी खाद ही एक आधार कार्ड पर दिया जा रहा है। ऐसे में जिसे 10 बीघा गेहूं की बुवाई करना है, वह कैसे करेगा। साधन सहकारी समिति तुलसीपुर में अभी तक खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है। किसान परेशान हैं शासन व प्रशासन के दावे फेल हैं। सचिव राम प्रसाद मौर्य ने बताया कि उपलब्ध खाद का वितरण कराया जा रहा है ।