फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   50 thousand population in darkness due to fault in feeder

Sant Kabir Nagar News: फीडर में गड़बड़ी आने से 50 हजार की आबादी अंधेरे में

Sat, 06 Jul 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
50 thousand population in darkness due to fault in feeder
- धर्मसिंहवा क्षेत्र की 40 गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार शाम से ठप
विज्ञापन


- सिद्धार्थनगर के खेसरहा उपकेंद्र से होती है बिजली सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। शुक्रवार की शाम से फीडर में गड़बड़ी आने के कारण नगर पंचायत धर्मसिंहवा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की 50 हजार की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। हालांकि बिजली कर्मी फीडर की मरम्मत में जुटे थे लेकिन शनिवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।


नगर पंचायत धर्मसिंहवा सहित राजेडीहा, गोइठहा कस्बा सहित क्षेत्र की 40 गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार शाम से ठप हो गई है। इसका कारण खेसरहा फीडर में गड़बड़ी बताया जा रहा है। बिजलीकर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को फीडर का सर्किट जल गया। जिसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के धर्मेंद्र शर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, हरिश्चंद्र, राकेश कुमार, बरकत अली, सुनील पांडेय आदि लोगों का कहना है कि उपभोक्ताओं को प्रति वर्ष गर्मी और बरसात के मौसम में बिजली आपूर्ति के बाधित होने की समस्या से गुजरना पड़ता है। लोगों ने बताया हाईटेंशन के सभी तार जर्जर व पुराने हो गए हैं। तेज हवा और बारिश से जगह-जगह तार भी टूट जाने से भी आपूर्ति बाधित हो जाती है। लोगों की मांग है कि धर्मसिंहवां क्षेत्र के लिए अलग फीडर की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार की शाम में विद्युत उपकेंद्र खेसरहा में टेक्निकल फॉल्ट आ गया है। कर्मियों से सहयोग लेकर उसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। आशा है जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
- शिवाकांत मौर्य, अवर अभियंता, खेसरहा विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed