{"_id":"658f05f0d54c9a3edf010c46","slug":"5-hospitals-seal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7532-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिना डॉक्टर व रेडियोलाॅजिस्ट के चल रहे थे पांच अस्पताल व पैथाेलॉजी, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिना डॉक्टर व रेडियोलाॅजिस्ट के चल रहे थे पांच अस्पताल व पैथाेलॉजी, सील
Fri, 29 Dec 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
धनघटा में स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर सीएमओ, डिप्टी सीएमओ की टीम ने की कार्रवाई फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कमिश्नर के निर्देश पर शुक्रवार को अपर सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में टीम ने पांच स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन अल्ट्रासांउड सेंटर और दो अस्पतालों को सील कर दिया गया। यहां पर न तो डॉक्टर थे और न ही रेडियोलाॅजिस्ट। इसके साथ ही दोनों अस्पतालों का पंजीकरण भी नहीं था। टीम की इस छापेमारी से अस्पताल संचालकों में खलबली मच गई।
अपर सीएमओ डॉ. रामरतन, डिप्टी सीएमओ डॉ. शैलेंद्र सिंह और जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली की टीम ने सबसे पहले स्वास्तिक अल्ट्रासाउंड मलौली पर छापेमारी की। यहां पर रेडियोलाॅजिस्ट नहीं मिले। मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आए थे। टीम ने रेडियोलाॅजिस्ट के बारे में पूछा तो सेंटर संचालक कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद सेंटर को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने बशीर अल्ट्रासाउंड सेंटर धनघटा, सागर डायग्नोस्टिक सेंटर नाथनगर का निरीक्षण किया। यहां पर रेडियोलाॅजिस्ट नहीं मिले। टीम ने दोनों ने सेंटरों को सील किया और नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
इसके बाद टीम उमरिया बाजार पहुंची। यहां सबसे पहले एचआईएम हाॅस्पिटल पर छापेमारी की। इस अस्पताल का कोई पंजीकरण नहीं था। यहां पर न तो डॉक्टर थे और न ही प्रशिक्षित कर्मी ही थे। पूछने पर कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पाए। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद आर्या हाॅस्पिटल पर पहुंची, वहां पर यही हालत थे। न डॉक्टर थे और न ही प्रशिक्षित कर्मी। इसके साथ ही अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहा था। इसे भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर और दो अस्पतालों को सील किया गया है। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जैसा निर्देश होगा आगे की कार्रवाई की जाएगी।