फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5 chairman candidates nominated

अध्यक्ष के पांच, सदस्य के 38 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Sun, 05 Nov 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
5 chairman candidates nominated
कलेक्ट्रेट में खलीलाबाद शहर से आम आदमी पर्टी से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। रविवार को अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार और सदस्य पद के लिए 38 उम्मीदवारों ने अपना- अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि खलीलाबाद से अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने कुल पांच पर्चा खरीदा। तीन निकायों में सदस्य 35 लोगों ने पर्चा खरीदा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

 
 नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में पांचवें दिन रविवार को अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नीलम यादव पत्नी अच्छे लाल यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए संजय श्रीवास्तव, समसुल हुदा, महेश कुमार गुप्ता और दीनानाथ ने पर्चा खरीदा। जबकि सदस्य के लिए 14 लोगों ने पर्चा खरीदा।
विज्ञापन


यहां सदस्य पद के लिए 18 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अलग-अलग वार्डों से नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में अर्सिया खातून पत्नी निजामुद्दीन, हसन रजा पुत्र युसूफ, मोहम्मद मारुफ खान पुत्र मोहम्मद याकूब, लियाकत हुसेन पुत्र युसूफ, परमात्मा पुत्र राजदेव, सौरभ पुत्र अभयजीत, दुर्गावती पत्नी यमुना प्रसाद, मालती पत्नी पी वी, विवेक पुत्र राजेंद्र, ऋषि पुत्र भवगती, आशा पत्नी वीरेंद्र, किरन देवी पत्नी प्रेमचंद्र, साहिदा खातून पत्नी समीउल्लाह, शैलेश पुत्र भुवर, उर्मिला पत्नी महेश प्रसाद, धर्मेंद्र पुत्र महेश, प्रदीप पुत्र रामनरेश और शिवशंकर पुत्र पृथ्वीनाथ आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद के लिए पांचवें दिन निर्दल प्रत्याशी के रुप में शम्शा परवीन पत्नी जिया और निर्मला पत्नी रणजीत ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए अलग-अलग वार्डों से सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अलग-अलग वार्डों से सदस्य पद पर नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में मोहम्मद सईद पुत्र रफीक, विकास कुमार यादव पुत्र रामशंकर यादव, अशोक कुमार गुप्ता पुत्र शिवमूरत गुप्ता, आयसा खान पत्नी सिराज अहमद, कलावती पत्नी संतोष, सरोज देवी पत्नी हनुमान और साईमा खातून पत्नी कमर आलम आदि शामिल रही। जबकि सदस्य पद के आठ लोगों ने पर्चा खरीदा। 

 हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत हरिहरपुर में पांचवें दिन सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर आठ से राम प्रसाद पुत्र छांगुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए दस लोगों ने 13 पर्चा खरीदा। यहां अध्यक्ष पद के लिए न कोई पर्चा खरीदा और न ही कोई नामांकन हुआ।


मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार मेंहदावल नगर पंचायत में पांचवें दिन अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि सदस्य पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए पीस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में दुर्गावती देवी व निर्दल प्रत्याशी के रुप में जानकी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एडीएम एसएन शुक्ल ने बताया कि पांचवें दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच और सदस्य पद के लिए 38 नामांकन पत्र दाखिल हुए है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed