Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   4.97 lakh man days were created in Semriyawan.

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में 4.97 लाख मानव दिवस किए गए सृजित

Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
4.97 lakh man days were created in Semriyawan.
सेमरियावां। ब्लॉक में मनरेगा (वीबी जीरामजी) के प्रभावी संचालन व श्रमिकों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ब्लाॅक ने रोजगार सृजन में बेहतर काम किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026 -27 में 497152 मानव दिवस सृजित किया गया है।
विज्ञापन


ब्लॉक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 468340 मानव दिवस का सृजन किया गया था, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है। प्रशासन के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप 267 परिवारों को 100 दिन का पूर्ण रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आया है।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी ब्लॉक ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। कुल उपलब्ध कराए गए रोजगार में महिला श्रमिकों की भागीदारी 40.37 प्रतिशत रही है, जो समावेशी विकास का उदाहरण है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में 497152 मानव दिवस सृजित किया गया है। मनरेगा योजना से न केवल रोजगार बल्कि सामुदायिक संपत्तियों का निर्माण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा रहा है, जिससे बच्चों और महिलाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। इसी के साथ ही खेल मैदान, स्कूलों में बाउंड्रीवॉल आदि बनाए जा रहे हैं, जिससे युवा, छात्रों आदि को सभी सुविधाएं मिल सके।
एपीओ अतुल जायसवाल ने बताया कि शासन के मंशानुसार कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। जाॅब कार्डधारकों को गांव में ही रोजगार का सृजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed