{"_id":"5e1613198ebc3e87fe108c87","slug":"495-examinees-leave-tet-khalilabad-news-gkp33645377","type":"story","status":"publish","title_hn":"495 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
495 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीईटी
विज्ञापन
खलीलाबाद स्थित एचआर इंटर कॉलेज से टीईटी में शामिल होकर बाहन निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : KHALILABAD
495 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीईटी
संतकबीरनगर। बारिश के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा बुधवार को जिले में शांतिपूर्ण माहौल में हुई। 95 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पांच प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एक परीक्षा केंद्र पर कुछ परीक्षार्थियों के जरिए दो प्रतियों में ओएमआर सीट उठा ले जाने की डीआईओएस तक पहुंची। डीआईओएस ने मामले की जांच कराने की बात कही।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रथम पॉली में 13 केंद्रों पर हुई। इसमें 6337 परीक्षार्थी नामांकित थे। 6025 ने परीक्षा दी और 312 ने छोड़ दी। प्रथम पॉली की परीक्षा में 95 प्रतिशत उपस्थिति रही। जूनियर स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा दूसरी पॉली में सात परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें 3340 परीक्षार्थी नामांकित थे। 3157 ने परीक्षा दी, जबकि 183 छोड़ दी। दूसरी पॉली में 94.5 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पॉली की परीक्षा में 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 26 पर्यवेक्षक लगाए गए थे। दूसरी पॉली की परीक्षा में सात स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट और 14 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रत्येक केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था रही। डीआईओएस ने बताया कि तीन प्रतियों में ओएमआर सीट थी। एक प्रति जांच के लिए, दूसरी प्रति रिकॉर्ड में जमा करने और तीसरी प्रति छात्रों को ले जाने के लिए थी। संतकबीर विद्यापीठ मगहर परीक्षा केंद्र पर शिकायत मिली है कि कुछ परीक्षार्थी दो प्रतियों में ओएमआर सीट साथ उठा ले गए। इसके संबंध में केंद्र अध्यक्ष को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी केंद्रों पर मुस्तैद रही।