फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   49 patients with fever and 20 suspected malaria patients were found.

Sant Kabir Nagar News: बुखार के 49 तो मलेरिया आशंकित के 20 मरीज मिले

Mon, 06 Oct 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
49 patients with fever and 20 suspected malaria patients were found.
पीएश्चसी रोसया पर लगा जन आरोग्य मेला-संवाद
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया। इसमें सबसे ज्यादा चेहरे और शरीर पर दाने, खांसी, सिरदर्द, बुखार से पीड़ित पहुंचे। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1480 मरीजों ने इलाज कराया। जिसमे 49 मरीज बुखार के तो संभावित मलेरिया के 20 मरीज मिले। जिन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा चेहरे पर दाने, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इसके साथ ही छोटे बच्चों में बुखार और उल्टी दस्त की समस्या थी। उनके परिजन ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों की दवा ली। चिकित्सकों ने बतायाकि गर्मी के साथ ही बारिश का समय भी है। इस वजह से लोगों ने दाने निकलने की शिकायत आ रही है।
विज्ञापन

शिविर में आई दिव्यांशी, रूहाना, असफा आदि ने बताया कि चेहरे व शरीर पर कई जगह दाने निकल आए है। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 43 मरीजों ने इलाज कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि लोग इस गर्मी और बारिश से बचकर रहे। इससे शरीर में संक्रमण के चलते दाने निकल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. अश्वनी यादव, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद बर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला मौजूद रही। इसी तरह से कांशीराम आवास स्थित उप नगरी स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य शिविर लगा। यहां पर कुल 103 मरीजों ने जांच कराया। जांच के बाद चिकित्सकाें ने दवा दी। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, दयाराम, रवि पांडेय, धर्मेंद्र नाथ, सुदामा प्रसाद, डॉ. नागेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। जिसमें 1480 मरीजों ने इलाज कराया है।
------------

पिछले एक सप्ताह से लगातार बुखार चढ़ जा रहा है। सिर में दर्द की समस्या थी। दवा खाते तो आराम रहता है, लेकिन फिर बुखार चढ़ जाता है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने तीन दिन की दवा दी है और फिर दिखाने को कहा है।


- पूजा, निवासी रोसयाबाजार
-------
शरीर में कई जगह दाने निकल आए है। इसके साथ ही खासी की समस्या बनी हुई है। मेडिकल स्टोर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। शिविर में दिखाया है और यहां पर दवा दी है। चार दिन बाद फिर बुलाया गया है।

- राजू, निवासी पौली
00000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed