फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   4892 vaccinated

3294 युवाओं समेत 4892 को लगी वैक्सीन

Thu, 22 Jul 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
4892 vaccinated
जिलाअस्पताल में कोविड का टीका लगवाने के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
3294 युवाओं समेत 4892 को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष के 3294 और 45 से ऊपर के 1598 ने लगवाया टीका
टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3700 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 3294 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1598 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3700 रखा गया था। इसके सापेक्ष 4892 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 2200 रखा गया था। इसके सापेक्ष 3294 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 500 के सापेक्ष 590, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 200, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 410, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 310, सीएचसी सेमरियावां में 200 के सापेक्ष 270, सीएचसी मेंहदावल में 500 के सापेक्ष 600, सीएचसी हैंसर में 300 के सापेक्ष 274, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 200, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 110, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 330 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1500 लोगों के सापेक्ष 1598 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 130 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 200 के सापेक्ष 280, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 120, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 230, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 150, सीएचसी सेमरियावां में 200 के सापेक्ष 90, सीएचसी मेंहदावल में 200 के सापेक्ष 280, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 241, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 77 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed