{"_id":"79a603bc0ccb07f8cb1c96869b403054","slug":"45-teachers-will-be-acted-upon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 शिक्षकों पर कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 शिक्षकों पर कार्रवाई होगी
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में अनियमितता और शिक्षकों के समय से स्कूल न आने की शिकायत लगातार मिल रही थी। डीएम के निर्देश पर जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक और एबीआरसी की टीम गठित कर स्कूलों में चेकिंग करने के लिए भेजा गया।
पहले चरण में हैंसर, बघौली और बेलहर ब्लॉक को रखा गया था। टीम के निरीक्षण में विद्यालयों पर ड्रेस की गुुणवत्ता खराब मिली। इसके साथ ही कई विद्यालयों पर अभिलेख अपूर्ण मिले। कुछ विद्यालयों पर मीनू के अनुसार भोजन नहीं बन रहा था। इसके साथ ही कई विद्यालयों के परिसर में गंदगी मिली थी।
इसके साथ ही काफी संख्या में शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। उन्होंने बताया कि टीम की रिपोर्ट में 45 शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए आख्या मिली है। आख्या रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
लापरवाह शिक्षकों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीम अब अन्य ब्लॉकों में जल्द ही निरीक्षण के लिए जाएगी। शिक्षक समय से विद्यालय पर मौजूद रहे नहीं तो कार्रवाई होगी।