फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बिजली निगम को मिली बड़ी कामयाबी

बिजली निगम को मिली बड़ी कामयाबी

Thu, 20 Dec 2018 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम को मिली बड़ी कामयाबी
बिजली कनेक्शन के मामले में जिला ‘सौभाग्यशाली’
विज्ञापन

जिले के अस्सी फीसदी घरों तक पहुंचा बिजली कनेक्शन
कुल 3.10 लाख में से 2.40 लाख घरों में कनेक्शन देने का है लक्ष्य
एक वर्ष में 91891 परिवारों को दिया गया कनेक्शन
उदयभान त्रिपाठी
संतकबीरनगर। बिजली कनेक्शन के मामले में बुधवार का दिन जिले के लिए बेहद खास बन गया। बिजली निगम की सौभाग्य योजना के अंतर्गत जिले के 80 फीसदी घरों तक कनेक्शन पहुंचा देने के लिए ‘सौभाग्यशाली’ घोषित कर दिया गया है। इससे संबंधित आंकड़े व अन्य जानकारी भी भारत सरकार को भेज दी गई है। बिजली निगम बृहस्पतिवार को इस उपलब्धि की सार्वजनिक घोषणा करेगा।
अक्तूबर-2017 में शुरू हुई सौभाग्य योजना के तहत वर्ष-2011 की गणना के अनुसार जिले के तीन लाख 10 हजार परिवारों में से दो लाख 40 हजार परिवारों में बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य था। इसमें से एक लाख 34 हजार परिवारों में कनेक्शन था। शेष एक लाख छह हजार परिवारों को कनेक्शन दिया जाना था। जिले के 793 ग्राम पंचायतों में स्थित 2745 मजरों में इन एक लाख छह हजार घरों को कनेक्शन वितरण का कार्य शुरू किया गया। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता राजीव चतुर्वेदी के अनुसार 20 दिसंबर तक इन सभी 2745 मजरों तक तार-पोल व ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इस अवधि में 91891 परिवारों को निशुल्क कनेक्शन भी उपलब्ध करा दिया गया।
विज्ञापन


शेष परिवार सोलर उर्जा से होंगे रौशन
विद्युत निगम के खलीलाबाद वितरण मंडल के अधिशासी अभियंता संजय कुमार सिंह के अनुसार विद्युतीकरण से अब केवल लगभग 15 हजार परिवार बचे हैं। ये वे परिवार हैं जिनके घरों तक बिजली लाइन पहुंचाना आसान नहीं है। वजह यह कि इनके मजरों में 10 से कम परिवार आबाद हैं और बिजली के खंभों से घर की दूरी 50 मीटर से काफी अधिक है। अब इन घरों को प्राथमिकता के आधार पर सोलर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इसके अलावा व्यवस्था उपलब्ध होने पर उन घरों तक भी तार-पोल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के लिए खुशी का दिन- एएसी
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि 20 दिसंबर का दिन जिले के लिए बेहद खास रहा। इस दिन बिजली निगम ने अपना टारगेट पूरा करते हुए पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी। अब जिले को सौभाग्यशाली घोषित करने के लिए केवल शासकीय औपचारिकता शेष है। यह लक्ष्य विद्युतकर्मियों के कठिन परिश्रम व आम लोगों के सहयोग से हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed