{"_id":"5bb392d9867a557f5e02d2f3","slug":"41538495193-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर के टकराने से पोल क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर के टकराने से पोल क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति ठप
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
light
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेमरियावां (संतकबीरनगर)। निर्माणाधीन दुधारा बेलहवा-मार्ग पर पहले से लगे बिजली के पोल अब तक नहीं हटाए गए हैं। सोमवार को निर्माण करा रही कंपनी के डंपर की ठोकर से सड़क पर लगा एक पोल टूट गया। इस कारण दुधारा के 20 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई।
दुधारा-बेलहवा मार्ग का निर्माण हो रहा है। इस सड़क के किनारे पहले से लगे खंभों को किनारे किया जाना था। मगर न तो बिजली निगम के अफसर इस पर ध्यान दे रहे हैं और न ही सड़क निर्माण करा रही कंपनी ही कार्रवाई कर रही है। पुराने पोल नई बन रही सड़क के अंदर आ रहे हैं। सोमवार को निर्माण कंपनी का डंफर गिट्टी लेकर जाते वक्त एक पोल से टकरा गया। इसके चलते पोल व उस पर लगे तार टूट गए। इससे दुधारा के 20 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अफसरों के साथ ही दुधारा पुलिस को भी शिकायती पत्र देकर भविष्य में इन बिजली के खंभों के चलते बड़े हादसे की आशंका जताई है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान करार हुसैन, बीडीसी सदस्य गिरीश कुमार, ग्रामीण परवेज अख्तर, रफी अहमद आदि ने बताया कि मंगलवार की शाम तक भी न तो टूटे पोल को ठीक किया गया और न ही बिजली आपूर्ति ठीक हुई। अगर अब कोई हादसा होता है तो वे लोग सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन