{"_id":"5b4cd91e4f1c1b47748b52d8","slug":"41531762974-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान की शुरूआत
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने जेई/एइस से बचाव के लिए स्वच्छता जागरूकता रैली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जेई व एईएस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सोमवार को खलीलाबाद क्षेत्र के मिश्रौलिया में जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। 16 से 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन डीएम भूपेंद्र एस.चौधरी व सीएमओ डॉ. अभयचंद्र श्रीवास्तव ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही कुष्ठ खोज अभियान की भी शुरुआत की। डीएम व सीएमओ ने गांव के कुछ घरों पर जाकर खुद दस्तक दी और लोगों को जागरूक किया।
डीएम भूपेंद्र एस.चौधरी ने कहा कि पूर्वांचल के कई जिले जापानी बुखार इंसेफेलाइटिस से प्रभावित हैं। इसी को ध्यान में रखकर सूबे के मुख्यमंत्री ने दस्तक अभियान की शुरुआत की थी। प्रथम चरण पूरा हो चुका है, जबकि अब दस्तक दो की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि जेई व एईएस प्रदूषित पानी और गंदगी आदि से फैलता है। ऐसे में लोग अपने घरों के आस-पास को स्वच्छ रखें। सीएमओ डॉ. अभयचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दस्तक दो अभियान के तहत आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इसके साथ ही कुष्ठ खोज अभियान की भी शुरुआत की गई है, जो 16 से 30 जुुलाई तक चलेगा। इस कार्य में आशा कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। इस अवसर पर डॉ. आलोक सिन्हा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी पांडेय, सुनील चौधरी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुुमार यादव और पूर्णिमा भारती सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
मेंहदावल। प्रेमलता बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों ने सोमवार को मस्तिष्क ज्वर से बचाव के उपाय को लेकर जागरूकता रैली निकाली। यह रैली जमुअट, रेशमपुर, अछियां, औरहीं, कांटी, नवदरी कई गांवों से होकर गुजरी। प्रबंधक चंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि भारत सरकार का स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत के मिशन को सफल बनाने के लिए देश समाज के हर वर्गों के लोगों को जागरूक होना होगा। इसमें स्वच्छता बनाए रखना सबसे अहम पहलू है। दस्तक दो के अभियान के तहत हमें चूहा, छछूंदर और मच्छरों को घरों के अंदर नहीं आने देने के साथ बीमारी होने पर सही समय पर इलाज के लिए संकल्पित होना होगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या जान्हवी त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, विनय सिंह, अब्दुल हन्नान, उपेंद्र पांडेय और ओमधर दूबे समेत कई मौजूद थे।
विज्ञापन
जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प
मेंहदावल। बेसिक स्कूलों के बच्चों व शिक्षकों ने सोमवार को प्रार्थना सभा में दस्तक-दो अभियान के तहत दिमागी बुखार से बचाव के लिए जागरूकता का शपथ लिया। स्कूलों पर शिक्षकों के साथ बच्चों ने परिवार, समाज व देश को स्वस्थ रहने में सहयोग देने का संकल्प लिया। कन्या प्राथमिक विद्यालय कुसौनां खुर्द पर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि यह रोग मच्छर के काटने, खुले में शौच करने, दूषित व गंदे पानी के सेवन से होता हैं। ऐसे में घरों के आसपास पानी नहीं इकट्ठा न होने दें। पूर्व माध्यमिक विद्यालय टड़वां पर प्रधानाध्यापक चंद्रधर मिश्र और ओमहरि सिंह, कुसौनां खुर्द पर चंद्रावती देवी व अब्दुल गनी, प्राथमिक विद्यालय जमोहरा पर प्रधानाध्यापक नीतेंद्र पांडेय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांड़ेखुर्द पर प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, तुलसीपुर में सुरेश चंद्र, बड़हरा में सोहनलाल व अहमद हुसैन, धौरापार पर प्रधानाध्यापक अजयनाथ मिश्र ने जागरुकता फैलाने का शपथ लिया।