फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   स्वच्छ पानी के लिए मुंडेरा गांव में बनेगी पानी की टंकी

स्वच्छ पानी के लिए मुंडेरा गांव में बनेगी पानी की टंकी

Thu, 21 Dec 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ पानी के लिए मुंडेरा गांव में बनेगी पानी की टंकी
पानी टंकियां - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपीपुर के मुंडेरा गांव में पानी की टंकी बनवाने के लिए एसडीएम आलोक यादव ने अधिकारियों के साथ पहुंच कर गुरुवार को जमीन चिन्हित कर जल निगम को कार्य शुरु कराने का निर्देश दिया, जिससे ग्राम पंचायत के लोगों को स्वच्छ पानी मिलने की उम्मीद जग गई है।

ग्राम पंचायत गोपीपुर में पानी की टंकी बनाने के लिए शासन ने दो वर्ष पूर्व जल निगम को धन मुहैया करा दिया था, लेकिन जमीन न मिलने के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। गुरुवार को जिलाधिकारी ने एसडीएम आलोक यादव को जल निगम के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश देकर मौके पर भेजा। अधिकारियों की टीम पहले इसी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव डेफरा में पहुंची जहां जमीन देखी, लेकिन वह जमीन जल निगम के मानक को पूरा नही कर रही थी। उसके बाद अधिकारी मुंडेरा गांव पहुंचे जहां जमीन की पैमाईश करके उसका सीमाकंन किया गया। एसडीएम ने बताया कि मुंडेरा में जल निगम के मानक को पूरा करने वाली सरकारी भूमि मिल गई, जिसका सीमाकंन कराकर जल निगम को निर्माण कार्य शुरु कराने के लिए कहा गया है। इस मौके पर तहसीलदार प्रियंका चौधरी, नायब तहसीलदार दीपक गुप्ता, एसओ प्रदीप सिंह, महिला थानाध्यक्ष अनीता यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed