फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   403 students scholorship in pending

माध्यमिक विद्यालयों के 403 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति फंसी

Sun, 26 Sep 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
403 students scholorship in pending
माध्यमिक विद्यालयों के 403 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति फंसी
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों ने अभी तक छात्रवृत्ति को फारवर्ड नहीं किया
दो अक्तूबर महात्मा गांधी जयंती पर वितरित की जानी है छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 403 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति फंस गई है। इनकी छात्रवृत्ति को अभी तक संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने फारवर्ड नहीं किया है। इससे दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर इन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी। डीआईओएस ने संबंधित विद्यालयों को तत्काल छात्रवृत्ति फारवर्ड किए जाने के निर्देश दिए हैं।
इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में अध्ययनरत गरीब तबके के छात्र-छात्राओं को शासन की तरफ से छात्रवृत्ति दी जाती है। हर विद्यार्थी को करीब तीन हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलती है। इसके लिए विद्यार्थी को विद्यालय में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना होता है। इसके बाद संबंधित विद्यालय समाज कल्याण विभाग को आवेदन भेजा जाता है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद प्रधानाचार्य दुबारा जांच कर आवेदन को समाज कल्याण विभाग को फारवर्ड करते हैं। जिले के 1420 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इनमें से 403 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के फार्म को स्कूलों ने समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर फारवर्ड नहीं किया। समाज कल्याण विभाग ने इसकी सूचना डीआईओएस को दी। इसके बाद डीआईओएस ने संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी कर तत्काल विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के फार्म को वेबसाइट पर फारवर्ड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर दो अक्तूबर को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण किया जाना है। 403 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति को संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर तत्काल फार्म को फारवर्ड करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित होता है, इसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed