फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   4 found corona positive

बैंक कर्मी समेत चार लोग मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 09 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
4 found corona positive
बैंक कर्मी समेत चार लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रविवार को आई रिपोर्ट में जिले में बैंक कर्मी समेत चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी का होम आइसोलेशन में इलाज शुरू कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि रविवार को मिली रिपोर्ट में खलीलाबाद क्षेत्र का 40 वर्षीय बैंक कर्मी और 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले हैं। यही नहीं, सेमरियावां क्षेत्र का 23 वर्षीय युवक और सांथा क्षेत्र का 59 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला है। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छह दिनों में जिले में सात कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। जिले में दो सालों में अब तक 8167 मरीज पॉजिटिव पाए जा चुके हैं और इनमें से 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 4,11,126 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क लगाए बाहर न निकलें। इसके साथ ही हाथ को लगातार सैनिटाइज करते रहे। जरा सी भी दिक्कत हो तो वह सीएचसी पर जाकर अपना कोविड जांच करा लें। समय रहते जांच होने से बीमारी का पता चल जाएगा और इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed