{"_id":"64f0d5261a846a29b7087d44","slug":"38644-children-are-deprived-of-dbt-scheme-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-2302-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीबीटी योजना से वंचित है 38,644 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीबीटी योजना से वंचित है 38,644 बच्चे
Thu, 31 Aug 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
- जिले के परिषदीय स्कूलों में एक लाख 28 हजार बच्चे हैं नामांकित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को यूनिफार्म समेत अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए डीबीटी योजना के तहत 1200 रुपये अभिभावकों के खाते में भेजे जाते हैं। अभी तक 38,644 बच्चों के अभिभावकों के खाते में रकम नहीं जा पाई है। जिसकी वजह से यह बच्चे योजना से वंचित हैं और बिना यूनिफाॅर्म के स्कूल आ रहे हैं। सरकार परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को लेकर कई प्रकार की योजनाए संचालित कर रही है। इसके तहत बच्चों को मिड डे मील के तहत भोजन भी दिया जाता है। यहीं नहीं यूनिफार्म, जूता मोजा, बैग की खरीदारी के लिए अभिभावकाें के खाते में डीबीटी योजना के तहत 1200 रुपये भी देती है, जिससे अभिभावक बच्चों के यूनिफॉर्म व अन्य सामग्री की खरीदारी कर सके।
जिले के 1248 परिषदीय स्कूलों में कुल एक लाख 28 हजार बच्चे नामांकित हैं। इनमें से 89,356 बच्चों के अभिभावकों के खाते में रकम भेजी जा चुकी है, जबकि 38,644 बच्चे अभी तक योजना से वंचित हैं। कार्यालय के अनुसार इन बच्चों का अभी तक आधार मिलान नहीं हो पाया है। इनका आधार कार्ड सत्यापन किया जा रहा है। जल्द ही इन बच्चों के अभिभावकों के खाते में रकम पहुंच जाएगी।
बच्चों के आधार सत्यापन का कार्य चल रहा है। एक सप्ताह के अंदर 20 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में रकम पहुंच जाएगी। बाकी बचे बच्चों के खाते में रकम भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-अमित कुमार सिंह, बीएसए