फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   34 problem solve in sampoorna samadhan diwas

संपूर्ण समाधान दिवस : 206 में से 34 का हुआ निस्तारण

Tue, 02 Mar 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
34 problem solve in sampoorna samadhan diwas
धनघटा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनती डीएम। - फोटो : KHALILABAD
संपूर्ण समाधान दिवस : 206 में से 34 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 206 मामले आए जिसमें से 34 का निस्तारण हुआ। कमिश्नर बस्ती मंडल अनिल सागर और आईजी अनिल राय ने मेंहदावल तहसील पर फरियाद सुनी और डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने धनघटा तहसील पर फरियाद सुनी।
मेंहदावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अजय कुमार तिवारी फरियाद सुन रहे थे। उसी दौरान कमिश्नर बस्ती मंडल अनिल सागर और आईजी अनिल राय पहुंच गए। अधिकारियों ने समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का निर्देश दिया। कमिश्नर ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें और उसकी सूचना शिकायतकर्ता भी दी जाए। इस दौरान कुल 58 मामले आए जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी तरह से खलीलाबाद तहसील में सीडीओ अतुल मिश्र ने फरियाद सुनीं। यहां पर कुल 97 मामले आए जिसमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने फरियाद सुनीं। इस दौरान 51 मामले पेश हुए जिसमें से राजस्व विभाग के 17 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। गाई बसंतपुर गांव निवासी संगीता का कहना है कि उन्होंने एक साल पहले विद्युत बिल का भुगतान कर दिया। जिसकी रसीद भी उनके पास है लेकिन बिजली विभाग के लोग बकाया बता कर तंग कर रहे हैं। इसी तरह कुल 53 लोग तरह-तरह का शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किए। इस मौके एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार रत्नेश तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed