{"_id":"6133b5898ebc3ea6b4133b77","slug":"3399-vaccinated-khalilabad-news-gkp4079519153","type":"story","status":"publish","title_hn":"3399 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3399 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में कोविड का टीका लगवाने के लिए लगी भीड़।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3399 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी
शनिवार को टीकाकरण का कुल लक्ष्य 13,400 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 13,400 रखा गया था, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 3399 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शनिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में वृहद शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। लोग टीकाकरण कराने कम संख्या में ही पहुंचे। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1400 रखा गया था। इसके सापेक्ष 644 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1200 के सापेक्ष 220, नाथनगर में 1400 के सापेक्ष 330, सांथा में 1500 के सापेक्ष 180, सेमरियावां में 1400 के सापेक्ष 270, मेंहदावल में 1400 के सापेक्ष 560, हैंसर बाजार में 1400 के सापेक्ष 425, बेलहर में 1200 के सापेक्ष 200, बघौली में 1400 के सापेक्ष 330, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 240 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 500 के सापेक्ष किसी को वैक्सीन नहीं लगी।