फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   33 corona positive found

पुलिसकर्मी समेत 33 मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 14 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
33 corona positive found
मेंहदावल बाईपास पर कोविड की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पुलिसकर्मी समेत 33 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

- जिले में एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 83
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में 33 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें कलेक्ट्रेटकर्मी, पुलिसकर्मी, बीएसए कार्यालय के कर्मी शामिल हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने की है।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि कोरोना के मरीज जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को रिपोर्ट में 33 संक्रमित मिले हैं। इसमें कलेक्ट्रेट के दो कर्मी, पुलिस लाइन के तीन कर्मी, बीएसए कार्यालय के दो कर्मी, एक प्राइवेट चिकित्सक के अलावा खलीलाबाद, सेमरियावां, मेंहदावल, हैंसर आदि क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इनकी लगातार निगरानी की जा रही है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बने कोरोना एलटू अस्पताल सक्रिय है। कोई गंभीर मरीज होगा तो उसे भर्ती किया जाएगा। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 83 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्ष में अब तक जिले में 8,245 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 8064 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 98 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। अगर बुखार आता है तो कोरोना की जांच करा लें। जिससे समय रहते इलाज किया जा सके। इसके अलावा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही बाहर निकले। उन्होंने बताया कि कोरोना की जांच हर स्वास्थ्य केंद्र पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed