{"_id":"65e0d668f7349c576f0a4614","slug":"3200-council-teachers-will-get-their-salaries-today-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110571-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आज मिल जाएगा 3200 परिषदीय शिक्षकों को वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आज मिल जाएगा 3200 परिषदीय शिक्षकों को वेतन
Fri, 01 Mar 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
- बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग ने कोषागार में भेजा बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फरवरी माह में परिषदीय शिक्षकों के वेतन से आयकर की कटौती की जाती है। जिसकी वजह से उन्हें मार्च का वेतन देर से मिलता है, लेकिन इस बार लेखा विभाग ने तेजी दिखाते हुए शिक्षकों का वेतन बिल 27 फरवरी को ही कोषागार में भेज दिया है। ताकि शिक्षकों को वेतन पहली मार्च को ही मिल जाए।
वित्त व लेखाधिकारी अभिनय कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त होगा व शिक्षकों के बचे हुए आयकर की कटौती कार्यालय के जरिए फरवरी के वेतन से की जाती है। सामान्य तौर पर कार्यालय से जनवरी माह में इस संबंध में शिक्षकों से आयकर आगणन प्रपत्र समस्त बीईओ से प्राप्त किया जाता था। विभाग में शिक्षकों की संख्या तकरीबन 3200 के करीब होने के कारण सामान्य तौर पर आयकर कटौती का कार्य मार्च के दूसरे सप्ताह में ही संपूर्ण हो पाता था। लेकिन इस वर्ष आयकर के कार्य को काफी प्राथमिकता से लिया गया और वेतन का कार्य पूर्ण करते हुए 27 फरवरी को ही कोषागार में बिल प्राप्त करा दिया गया हैं।
लेखा कार्यालय ने पहली बार इतने रिकॉर्ड कम समय में आयकर आगणन के कार्य को पूरा किया है। उम्मीद है कि हर वर्ष यह परंपरा बनी रहेगी। जिससे शिक्षकों को समय से वेतन मिल जाए।
विज्ञापन
- अंबिका देवी, अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ