{"_id":"5bc8b901bdec2269ba10bc86","slug":"31539881217-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शहर में रहेगा डायवर्ट रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शहर में रहेगा डायवर्ट रूट
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
traffic
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दशहरा पर्व और मूर्ति विसर्जन को देखते हुए शहर का रूट डायवर्ट कर दिया गया। दो बजे से रात 12 बजे तक शहर में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि शुक्रवार को दशहरा पर्व और प्रतिमाओं का विसर्जन है। शहर में जुलूस निकलेगा। यातायात व्यवस्था को देखते हुए खलीलाबाद शहर में दो बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। बताया कि इस दौरान खलीलाबाद से धनघटा जाने वाले वाहन मेंहदावल बाईपास से सरैया तिराहा से मोती तिराहा होते हुए विधियानी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे तथा उसी मार्ग से वापस आएंगे।