फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बाढ़ पीड़ितों की परेशानी

बाढ़ पीड़ितों की परेशानी

Thu, 06 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की परेशानी
पखवारे भर से पानी से घिरी झोपड़ियां अब गिरने लगीं
विज्ञापन

घाघरा नदी की बाढ़ का असर, जलस्तर कम होने के बाद भी बढ़ी परेशानी
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है। परंतु पखवारे भर से पानी से घिरी झोपड़ियां अब गिरने लगी हैं। बाढ़ के चलते बांध पर शरण लिए लोगों को पानी कम होने पर घर बनाने की चिंता सताने लगी है। बृहस्पतिवार को घाघरा नदी का जलस्तर घटकर खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे आ गया। नदी का जलस्तर 79.10 मीटर पर आ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण गायघाट, गुनवतिया, चकदहा, सियरकला, भौंवापार, सरैया, खरैया, सियाराम अधीन सिंह, दौलतपुर, सुअरहा समेत 20 गांव एक माह से बाढ़ की चपेट में हैं। सियरकला, गुनवतिया, भौंवापार और गायघाट के लोग घर में पानी भर जाने की वजह से बंधे पर शरण लिए हुए हैं। बुधवार से नदी का पानी कम होना शुरू हो गया है। बांध पर रहे राममिलन, दीनानाथ, जंगीलाल, रामसुरेश, पूनम, गायत्री, रमावती और कमला आदि का कहना है कि बाढ़ के भय से वे लोग पक्का मकान नहीं बनाते हैं। बाढ़ से घिरे छप्पर भी गिर रहे हैं। इसकी वजह से बरसात बाद भी उन लोगों को तकलीफ झेलनी पड़ेगी। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि प्रशासन राहत सामग्री और मुआवजा देने की बात कर रहा है लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला। बृहस्पतिवार बारिश के चलते बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed