फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लेखपालों ने तहसील परिसर में दिया धरना

लेखपालों ने तहसील परिसर में दिया धरना

Mon, 04 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने तहसील परिसर में दिया धरना
demo pic

विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले सोमवार को भी लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही 11 लेखपालों का स्थानांतरण कर दिया गया, जो सही नहीं है। ऐसे में स्थानांतरण आदेश वापस लिया जाए।

उत्तर प्रदेश लेेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी व जिला मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में लेखपाल खलीलाबाद तहसील परिसर पहुंचे और धरना पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 31 मई को 11 लेखपालों का स्थानांतरण किया गया, जिसमें छह पदाधिकारी भी है। जबकि 42 लेखपालों ने पारिवारिक व अन्य परेशानी के कारण स्थानांतरण का अनुरोध किया था, लेकिन उस पर विचार नहीं किया गया। इस मामले के लेकर अधिकारियों से भी वार्ता की गई, पर उन्होंने स्थानांतरण को सही ठहरा दिया। ऐसे में मजबूर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरा नहीं होगी तब तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। धरना में हरिशंकर विश्वकर्मा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, ध्रुवचंद्र चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, राम चरन, राम सुमेर, राम प्रसाद मिश्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष विजय प्रताप पाल,जितेंद्र श्रीवास्तव, विजय प्रताप, अर्जुन पाठक, सिद्धू यादव, चंद्रभूषण, सुरेशचंद्र, सुुभांकर, जितेंद्र बहादुर, आयुषी श्रीवास्तव, मु.इलियास, प्रमोद श्रीवास्तव, हेमंत कुमार गौतम, मीडिया प्रभारी इम्तियाज हुुसेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed