{"_id":"5a00a0ad4f1c1bd0408b4fb7","slug":"31509990573-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"582 विद्यालय नहीं दे रहे सूचना, बीईओ को मिली चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
582 विद्यालय नहीं दे रहे सूचना, बीईओ को मिली चेतावनी
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिले के 582 परिषदीय विद्यालय सूचना देने में लापरवाही बरत रहे है। जिसकी वजह से छात्र उपस्थिति और अध्यापक उपस्थिति की जानकारी मध्याह्न भोजन प्राधिकरण को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
बीएसए माया सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की बेवसाइट दैनिक अनुश्रवण प्रणाली से पता चला है कि उससे आने वाले फोन काल्स पर बच्चों की संख्या और अध्यापक उपस्थिति नहीं बताई जा रही है। नवंबर माह से सूचना नहीं मिल रही है। बताया कि बघौली के 79, बेलहर कला के 41, हैंसर के 73, खलीलाबाद के 104, मेंहदावल के 54, नाथनगर के 76, पौली के 38, सांथा के 45, सेमरियावां के 72 विद्यालय सूचना में लापरवाही बरत रहे है। उन्होंने बताया कि संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि विद्यालय का अनुश्रवण करे और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दे कि प्रतिदिन प्राधिकरण से आने वाली काल्स पर अध्यापक और छात्र उपस्थिति को दर्ज कराएं। अगर ऐसा विद्यालय नहीं कर रहे है तो संबंधित प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करे और उन्हे अवगत कराए। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।