फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   3134 children of parade schools are unhealthy

परिषदीय स्कूलों के 3134 बच्चे अस्वस्थ

Sat, 01 Dec 2018 11:43 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Sat, 01 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
3134 children of parade schools are unhealthy
परिषदीय स्कूलों के 3134 बच्चे अस्वस्थ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी कार्यक्रम के तहत जिले भर के स्कूलों में स्वास्थ्य टीम की ओर से किए गए परीक्षण में 3134 बच्चे विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मिले हैं। इनके अभिभावक को नजदीकी सीएचसी पर नियमित जांच व इलाज की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से ये बच्चे नियमित स्कूल भी नहीं आ रहे हैं।  


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पिछले कई वर्षों से स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य की भी नियमित जांच होती है। इसके लिए हर ब्लॉक की सीएचसी में दो स्वास्थ्य टीमें कार्य करती हैं। अपने क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों में यह टीमें जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती हैं। इन टीमों की तरफ से जिले भर की जो रिपोर्ट एकत्रित की गई है वह चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार जांच के दौरान परिषदीय स्कूलों में नामांकित 132146 बच्चों में से 65980 बच्चे ही मौजूद हुए। इनमें से 3134 बच्चे बीमार हैं। इनमें खून की कमी के अलावा आंख व दांत संबंधी दिक्कत अधिक है। टीमों ने बच्चों के विधिवत जांच व नियमित इलाज के लिए अपने क्षेत्र की सीएचसी के लिए रेफर किया है। शुक्रवार की शाम को सीडीओ की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में इस मामले पर चर्चा भी की गई। सीडीओ हाकिम सिंह ने इस रिपोर्ट पर चिंता जताते हुए कहा कि जब सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन के जरिए बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है तब भी इस तरह की बीमारियों का सामने आना गंभीर मामला है। वहीं डॉक्टरों का तर्क था कि अधिकांश बच्चे अत्यंत निर्धन परिवारों से ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने आते हैं लिहाजा उनके सामाजिक परिवेश, सफाई, भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन व अन्य खनिज पदार्थों की कमी इसका मुख्य कारण हो सकता है। बच्चे कुछ दिन के सामान्य उपचार के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। बैठक में यह भी बताया गया कि अस्वस्थता की वजह से ही तमाम बच्चे नियमित स्कूल नहीं आते और इसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ता है। सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा कि बैठक में यह चौंकाने वाला प्रकरण सामने आया था। इस पर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को गंभीरता से कार्रवाई का निर्देश दिए गए हैं। हालांकि ये बच्चे किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed