{"_id":"6a36e935c507fc01e1058a37","slug":"313-vehicles-challaned-for-traffic-violations-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152546-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यातायात नियम उल्लंघन पर 313 वाहनों का चालानं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यातायात नियम उल्लंघन पर 313 वाहनों का चालानं
Sun, 21 Jun 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 313 वाहनों का चालान कर तीन लाख तीन हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए की गई वाहन जांच के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।
विज्ञापन