{"_id":"69975d02f04df8ceca062af4","slug":"30-villages-lost-power-for-four-hours-due-to-broken-pole-khalilabad-news-c-227-1-sdn1035-153768-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोल टूटने से 30 गांवों की चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोल टूटने से 30 गांवों की चार घंटे गुल रही बिजली
Fri, 20 Feb 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। बिजली उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ के बिस्कोहर फीडर क्षेत्र में एलटी लाइन का पोल टूटने से करीब 30 गांवों की बिजली लगभग चार घंटे बाधित रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। बताया गया कि बिस्कोहर फीडर क्षेत्र के निजामाबाद गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एलटी लाइन का एक पोल टूट गया। पोल क्षतिग्रस्त होने से सिकौथा, बस्ती बरगदवा, रोहनीभारी, नावडीह, पियुरिया, कानभारी, शीतलभीटा, रोहांव, मछलीगांव सहित करीब 30 से 40 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और दोपहर बाद नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन