{"_id":"603292158ebc3ee96b27351b","slug":"30-pulia-built-with-56-lack-khalilabad-news-gkp3856548126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 56 लाख से बनेगी 30 पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 56 लाख से बनेगी 30 पुलिया
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के एनआईसी में वीडीओ कानफ्रेंसिग के दौरान मौजूद डीएम व अन्य।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 56 लाख से बनेगी 30 पुलिया
- सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से 30 परियोजनाओं का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिले की 30 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें पुलियों का जीर्णोद्घार और नवनिर्माण शामिल है। इसमें 56 लाख रुपये खर्च होंगे।
कलेक्ट्रेट के एनआईसी में डीएम दिव्या मित्तल, विधायक राकेश सिंह बघेल, सीडीओ अतुल मिश्र, एक्सईएन सरयू नहर विजय कुमार की मौजूदगी में सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नहरों पर लगभग 70,000 पुल-पुलिया निर्मित हैं, जिनमें से लगभग आधी क्षतिग्रस्त हैं। प्रदेश के इतिहास में पहली बार पूरे राज्य की नहरों की क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों के जीर्णोद्धार का कार्य एक महाअभियान के रूप में किया जा रहा है। इस अभियान से आम जन को आवागमन की सुविधा के साथ कृषकों को भी अपने खेत तक पहुंचने में सुविधा होगी। इस महाअभियान में प्रदेश के समस्त जनपदों में नहरों पर स्थित 25,050 क्षतिग्रस्त पुल पुलियों का जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसमें 3508 पुल-पुलियों का नवनिर्माण भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए वित्तीय व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस दौरान सहायक अभियंता सरयू नहर जीसी वर्मा, सहायक अभियंता अमृत लाल, आलोक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
धनघटा क्षेत्र के इन गांवों में बनेगी पुलिया
जनपद के धनघटा क्षेत्र के 30 जगहों पर पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें परसाभारी, सतहरा, महोबरा, पुत्तसर, कालीजगदीशपुर, गायघाट कोदवट, रेवटा, मुखलिसपुर, जमिरा, अलीनगर, अमिहा महुआपार, ओनबिलाई, पिपरा, बेलवा, नाहरडीह, भीटी हरदों, खजुरिया कानूनगों, अम्मादेई, अमेदवा, महोबरी, कढुई, कलान, रेवटा, सांखी आदि गांव शामिल है।