फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   28 topper talent honored

प्रतिभा खोज के 28 टॉपर हुए सम्मानित

Sun, 22 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 22 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
28 topper talent honored
मेडल देकर सम्मानित किया गया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
सेमरियावां ब्लॉक के पचदेउरी में पुरस्कार वितरण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले टॉपर छात्र छात्राओं को पुरस्कार और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। 18 बच्चों में मेडल, ट्राफी, साईकिल, बैग, सोलर लैंप, अंग्रेजी डिक्शनरी और घड़ी देकर सम्मानित किया गया। जबकि दस बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। केके पब्लिक स्कूल टेमारहमत के 11 बच्चों ने परीक्षा में सफलता हासिल कर स्कूल को प्रथम स्थान दिलाया है। केके टेमा रहतम के अक्षय प्रताप ने प्रथम व अंजू कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।  
विज्ञापन

एकता मंच पचदेउरी द्वारा चार मई को डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिभा खोज परीक्षा सेमरियावां ब्लॉक के बीआरसी पर आयोजित की गई। जिसमें बस्ती, संतकबीरनगर जनपद के कई स्कूलों के छह से आठ तक के छात्र छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। अलीगढ़ मंडल के ज्वाइंट सेल्स टैक्स कमिश्नर सर्वजीत ने कुल 28 बच्चों को गोल्ड मेडल, साइकिल, बैग, घड़ी, सोलर लैंप, स्टेशनरी आदि देकर सम्मानित किया। ज्वाइंट कमिश्नर सर्वजीत ने कहा कि गांव के बच्चों में अपार प्रतिभा होती है। बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखार कर सही मागदर्शन देने की जरूरत होती है। बच्चों ने मेंहनत से सफलता हासिल की है। डॉक्टर डीके गौतम ने कहा कि मेंहनत व लगन से परिश्र म करें, सफलता उनके कदम चूमेगी। के के पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वसीउद्दीन ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर परीक्षा संयोजक हेमंत कुमार गौतम, वसीउद्दीन, समिति अध्यक्ष जसवंत राव, उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, अजय कुमार, मोहम्मद अहमद, विनय कुमार, आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इंसेट
 इन स्कूलों के बच्चे सम्मानित हुए
 के के पब्लिक स्कूल टेमारहमत के 11 बच्चे 
अक्षय प्रताप, अंजू कुमारी, संदीप कुमार, हिमांशु, अविनाश, विनय, प्रिन्स राव, मीर कौशिक, शिवम, महिमा कन्नौजिया, ज्योति,
पूर्वाचल पब्लिक स्कूल के दो बच्चे
   आजाद कुमार, अभिषेक कुमार
उच्च प्राथमिक कोहरियावां, व पचदेउरा के दो-दो बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed