Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   27 matter solve in sampurna samdhan diwas

संपूर्ण समाधान दिवस में 202 मामलों में से 27 का निस्तारण

Tue, 04 Feb 2020 09:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
27 matter solve in sampurna samdhan diwas
खलीलाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस फरियादियो की समस्या सुनते डीएम। - फोटो : KHALILABAD
संपूर्ण समाधान दिवस में 202 मामलों में से 27 का निस्तारण
विज्ञापन

- खलीलाबाद में डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। खलीलाबाद में डीएम और एसपी ने फरियाद सुनी। इस दौरान कुल 202 मामलों आए जिसमें से मात्र 27 का निस्तारण हो पाया।

खलीलाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि जो भी मामले आ रहे है उसका निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट पीड़ित को भी उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही हर प्रार्थना पत्र पर पीड़ित को मोबाइल नंबर जरूर लिखा जाए। इस दौरान कुल 99 मामलें आए जिसमें से मौके पर छह का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसपी ब्रजेश सिंह, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, एसडीएम एसपी सिंह, सीओ एके पांडेय, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। मेंहदावल तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने की। यहां पर कुल 42 मामलें आए। मौके पर नौ मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर, सीओ गयादत्त मिश्रा, एसओ करुणाकर पांडेय, रविंद्र कुमार गौतम, अवर अभियंता विद्युत मनोज श्रीवास्तव, केएम यादव समेत अन्य मौजूद रहें। धनघटा तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम रणविजय सिंह ने की। यहां पर कुल 61 मामलें आए जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम प्रमोद कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed