फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   27 cases of rape in seven months, murder of trust in 90% of the cases

Sant Kabir Nagar News: सात माह में दुष्कर्म के 27 केस, 90% मामलों में भरोसे का कत्ल

Wed, 31 Jul 2024 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
27 cases of rape in seven months, murder of trust in 90% of the cases
- जिले में इस साल दुष्कर्म के 27 और छेड़खानी के दर्ज हुए 45 केस
विज्ञापन

- जान पहचान के लोगों ने ही किया इज्जत के साथ खिलवाड़


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में इस साल दुष्कर्म के 27 और छेड़खानी के 45 मामले दर्ज हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 90 फीसदी मामलों के आरोपी पीड़िता के परिवार के करीबी हैं। आठ साल की एक पीड़िता को पड़ोसी ने ही हवस का शिकार बनाया।
ये आंकड़े जहां समाज का विद्रूप चेहरा उजागर करते हैं वहीं सजग और सचेत भी करते हैं। दुष्कर्म के अधिकतर मामले ऐसे आए हैं जिनमें पीड़िता के परिजनों के करीबी ने ही आरोपी हैं। धनघटा, कोतवाली खलीलाबाद और दुधारा थानाक्षेत्र में इस वर्ष तीन मासूमों को पड़ोसियों ने ही हवस का शिकार बना डाला। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी से अब तक इस साल दुष्कर्म के 27 और छेड़खानी के 45 मामले दर्ज किए गए हैं। छेड़खानी के तमाम मामलों में लोकलाज के भय से पीड़ित परिजन थानों पर शिकायत ही नहीं करते हैं। दुष्कर्म के दर्ज 90 फीसदी मामलों में आरोपी बेहद करीबी रहे हैं, जिन्होंने अपनी हवस के लिए मासूमों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए भरोसे का कत्ल किया।
विज्ञापन


बच्चों को गुड टच व बैड टच की जानकारी बेहद जरूरी है। जो लोग ऐसे घृणित कार्य करते हैं, उनके पालन-पोषण में दोष होता है। लैंगिक इच्छाओं का असंतोष कई बार वजह बनता है। कुछ अनुवांशिक लक्षण जो माता-पिता से संतान में आते हैं, वे भी कारण बनते हैं। इसके लक्षण बचपन में ही दिख जाते हैं। मनोचिकित्सक से इलाज करा लिया जाए तो भविष्य सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. तन्वांगी मणि शुक्ला, मनोचिकित्सक, जिला अस्पताल

दुष्कर्म के मामलों में सख्ती से जांच और विवेचना कर दोषियों को सजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी दें। साथ ही किसी पर भरोसा करने से पहले उसके क्रियाकलापों की जांच जरूर करें।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed