फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   26651 voters in the district increased

जिले में 26651 वोटर बढ़े 

Thu, 12 Jan 2017 11:55 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 12 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
26651 voters in the district increased
विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो गई। नई सूची में जिले में 26651 नए वोटर बढ़े हैं। पहले की मतदाता सूची की तुलना में पुनरीक्षण अभियान  के बाद 1.38 प्रतिशत वोटर बढ़े है। चुनाव प्रभारी एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि पहले जिले में 11,93,256 वोटर थे। जबकि पुनरीक्षण के बाद अंतिम प्रकाशन में बढ़कर अब 12,19,907 वोटर हो गए हैं। 
विज्ञापन


पहले मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र में कुल 427856 वोटर थे। अंतिम प्रकाशन में बढ़ कर 4,36,359 वोटर हो गए हैं। जिसमें 240450 पुरुष और 195883 महिला वोटर हैं। यहां कुल 8503 नए वोटर हैं। जबकि खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र में पहले कुल 418340 वोटर थे। यहां अब कुल 4,26,750 वोटर हो गए हैं। जिसमें 2,33,808 पुरुष और 192930 महिला वोटर हैं।
विज्ञापन


यहां कुल 8410 नए वोटर बढ़े हैं। इसी तरह धनघटा विधान सभा क्षेत्र में पहले 347060 वोटर थे। अब यहां 356798 वोटर हो गए हैं। जिसमें 1,93,602 पुरुष और 1,63,178 महिला वोटर हैं। यहां कुल 9738 वोटर नए बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पहले थर्ड जेंडर 52 वोटर थे, जो अब बढ़ कर 56 हो गए हैं। थर्ड जेंडर वोटर मेंहदावल में पहले 22 थे और अब 26 हो गए है। जबकि खलीलाबाद में पहले 13 थे जो अब12 हो गए हैं। धनघटा विधानसभा क्षेत्र में पहले 17 थे जो अब 18 हो गए हैं। जिले के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में मिला कर कुल 26651 नए वोटर बढ़े है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed