फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   26,000 cases settled in the National Lok Adalat

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 26 हजार मामलों का हुआ निस्तारण

Mon, 05 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
26,000 cases settled in the National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी लेते जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह। स्रोत- सूचना विभाग
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन तथा जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह एवं नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें कुल 26,006 मामलों का निस्तारण किया गया। न्यायालयों में 3,893 मामलों तथा विभिन्न प्रशासनिक विभागों में 21,794 मामलों का समाधान हुआ। बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों द्वारा 319 मामलों में 2,10,81,209 रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा 1,75,190 रुपये अर्थदंड वसूला गया तथा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 76,12,400 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। इसके अलावा सिविल जज सीडी संजय राज पांडेय की अदालत द्वारा 44,63,432 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए गए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की अदालत में और पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी-द्वितीय की अदालत में 35 मामलों का निस्तारण कर पीड़ितों को प्रतिकर दिलाया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी की अदालत में 1421 मामलों का निस्तारण करते हुए 76,430 रुपये अर्थदंड वसूला गया। इसी क्रम में विभिन्न न्यायालयों में सैकड़ों मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय मेंहदावल में भी 433 मामलों का निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” योजना के अंतर्गत स्टॉल लगाए गए तथा निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed