{"_id":"5f87365a8ebc3e276d6ba8d2","slug":"25-thousand-snatched-from-a-woman-khalilabad-news-gkp36940840","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से उचक्के ने छीना 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से उचक्के ने छीना 25 हजार रुपये
विज्ञापन
महिला से उचक्के ने छीना 25 हजार रुपये
मगहर (संतकबीरनगर)। नगर पंचायत मगहर के काजीपुर मोहल्ले में स्थित एक बैंक के पास से बुधवार को बाइक सवार उचक्का एक महिला से 25 हजार रुपये और पासबुक छीनकर भाग गया। घटना के बाद महिला रोने लगी तो लोगों की भीड़ जुट गई।
नगर के काजीपुर चौराहे पर एक बैंक की शाखा संचालित है। ग्राम रसुलपुर निवासी सरोज सिंह पत्नी रणजीत सिंह बुधवार को अपने खाते से बेटी की शादी की तैयारी के लिए 25 हजार रुपये निकालने गई थी। जैसे ही वह खाते से धन निकासी कर बैंक से बाहर आई, तभी बाइक सवार युवक आया और महिला के हाथ से बैंक पासबुक समेत 25 हजार रुपये छीन लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती उचक्का बाइक से भाग निकला। यह हादसा देख महिला अवाक रह गई और बैंक के सामने रोने लगी। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।