{"_id":"67a79c4841f5e1cb03000382","slug":"25-lakh-outstanding-bills-recovered-connections-of-26-people-disconnected-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-128286-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ढाई लाख बकाया बिल वसूला, 26 लोगों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ढाई लाख बकाया बिल वसूला, 26 लोगों के कनेक्शन काटे
Sat, 08 Feb 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली और एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में शनिवार को दो लाख 55 हजार का बकाया बिल वसूला गया। वहीं 26 बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए शनिवार को बसडीला में शिविर लगाया गया।
इस दौरान 26 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ सर्वेश यादव ने बताया कि बसडीला में एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 22 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 20 के बिल में सुधार किया गया। वहीं 26 बकाएदारों की बिजली काटी गई। कैंप में दो लाख 55 हजार रुपये की वसूली की गई। इस दौरान अवर अभियंता धनंजय सिंह, देवदत्त, रमजान, वीरेंद्र, सुधीर आदि लोग मौजूद रहे ।