{"_id":"58b47c9b4f1c1bbd0e830d8b","slug":"25-booths-come-in-vivipat-malfunction","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 बूथों पर वीवीपैट में आयी खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 बूथों पर वीवीपैट में आयी खराबी
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
बूथ नंबर 28 परसा शेख पर खराब वीवीपैट मशीन बदलते विशेषज्ञ।
- फोटो : अंबरीष्ा प्रसाद मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलीलाबाद सीट पर मतदान के दौरान वीवी पैट मशीन का प्रयोग हुआ। इस दौरान करीब 25 से अधिक मतदान केंद्रों पर खराबी की शिकायत मिली। इससे मतदान भी बाधित हुआ। सेमरियावां ब्लाक के बूथ नंबर 28 प्राथमिक विद्यालय परसा शेख पर करीब तीन बजे वीवीपैट में खराबी होने से मतदान बाधित हो गया। इसके बाद दोबारा पांच बजे मतदान शुरू हो सका। इस कारण कई महिलाएं बिना वोट दिए ही वापस चली गईं।
रामवृक्ष, रफीउद्दीन, इसरार अहमद ने बताया कि मशीन सही होने की सूचना पर दोबारा पांच बजे के बाद पहुंचे मतदाताओं को समय समाप्त होने की बात करके वोट नहीं डालने दिया गया। इस कारण इसी विद्यालय पर बने बूथ पर जहां 51 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं खराबी वाले बूथ पर सिर्फ 40 प्रतिशत मतदान ही हो सका।
इसी तरह बूथ नंबर जूनियर हाईस्कूल शुकरौली पर मॉक पोल के दौरान वीवीपैट में गलत सूचनाएं फ्लैश हो रही थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उसे तुरंत बदलवा दिया। लेकिन इसी बूथ पर दिन में करीब डेढ़ बजे वीवीपैट में दोबारा खराबी आ गई। इस दौरान काफी देर तक मतदान बाधित रहा। यहां दोबारा वीवी पैट बदलना पड़ा। इसी तरह भरवलिया बूधन, बत्सी-बत्सा, और जातेडीहा दुबौलिया स्थित पोलिंग बूथों पर वीवीपैट मशीन खराब होने से देर तक मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र में अम्मा देई, धायपोखर, मुखलिसपुर में भी मशीने खराब होने से बदलनी पड़ी। खलीलाबाद क्षेत्र में जिगिना बूथ पर, केनौना कुर्थिया में और डारीडीहा में मशीन खराब हुई और बदली गई। डारीडीहा में तो शाम साढे छह बजे तक वोट पड़ा। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि जहां मशीनें खराब हुई ,वहां तत्काल बदलवा दी