फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   24 thousand cases resolved in National Lok Adalat

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 24 हजार मामले निस्तारित

Sat, 14 Dec 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
24 thousand cases resolved in National Lok Adalat
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी एवं नोडल अफसर कृष्ण कुमार पंचम के नेतृत्व में शनिवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। 24175 मामलों के निस्तारण के साथ बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों के 6,02,72,956 रुपये ऋण वसूल किए गए।
विज्ञापन

1042 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 85,445 रुपये का अर्थदंड एवं 1,61,90,000 रुपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। प्रशासनिक विभागों में 22,216 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में 49 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1,61,90,000 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज प्रथम रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 217 मामलों का निस्तारण करते हुए 3000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट में चार मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक द्वितीय देवेन्द्र नाथ गोस्वामी की कोर्ट में दो मामलों का निस्तारण किया गया।

सिविल जज जूडि मिमोह यादव ने 195 मामलों का निस्तारण कर 19600 रुपये अर्थदंड वसूल किया। इस अवसर पर स्पेशल जज एससी एसटी भूपेंद्र राय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेन्द्र कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तयाल, न्यायिक अधिकारी अभिनव त्रिपाठी, राकेश जी मिश्रा, राणा रविंद्र सिंह, अंजय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed