{"_id":"62892b9fb152f04bfe70ac01","slug":"24-problem-solve-in-sampoorna-samadhan-diwas-khalilabad-news-gkp4376723112","type":"story","status":"publish","title_hn":"173 में से 24 मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
173 में से 24 मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनती डीएम।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
173 में से 24 मामलों का हुआ निस्तारण
- जिले के तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
- मेंहदावल डीएम और एसपी ने सुनीं लोगों की फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को जनपद के तीन तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 173 मामले आए और उसमें से 24 का मौके पर निस्तारण किया गया। मेंहदावल तहसील में डीएम दिव्या मित्तल और एसपी सोनम कुमार ने लोगों की फरियाद सुनीं।
मेंहदावल में डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस की सार्थकता तब हैं जब इसमें आने वालें फरियादियों को समय से न्याय मिले। प्रार्थनापत्रों का निस्तारण समय से एवं निष्पक्ष होना चाहिए। इस दौरान कुल 74 मामले आए जिसमें मौके पर तीन मामलों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसपी सोनम कुमार, एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, सीओ अंब्रीश भदौरिया, एसओ जयवर्धन सिंह, अनिल कुमार, एसओ संतोष मिश्रा, अनिल सिंह, अवर अभियंता विद्युत मनोज श्रीवास्तव, शनिदयोल चैरसिया, ईओ प्रदीप कुमार, अधीक्षक सामुदायिक डॉ. आरडी गौरव, एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
धनघटा में सीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने जन समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 34 मामले आए और उसमें से तीन का निस्तारण किया गया। खलीलाबाद तहसील में एडीएम मनोज कुमार सिंह ने समस्याओं को सुना। यहां पर 65 मामले आए और उसमें से 18 मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ अंशुमान मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
17 अधिकारी रहे अनुपस्थित, स्पष्टीकरण तलब
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 17 अधिकारी अनुपस्थित रहे। एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते इन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीडीपीओ, बीईओ, एसओ बखिरा, विद्युत निगम के जेई, एडीओ कृषि, एडीओ पंचायत, एडीओ समाज कल्याण, चकबंदी अधिकारी समेत 17 लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा।
लेखपाल पर नाराज हुईं डीएम
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेंहदूपार में अतिक्रमण के मामले की शिकायत पर डीएम ने हल्का लेखपाल पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर लेखपाल को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा। जवाब से असंतुष्ट डीएम दित्या मित्तल ने लेखपाल पर नाराजगी जताई और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। दो दिन में इस मामले में कार्रवाई न होने पर हल्पा लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।
सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन
धनघटा। शनिवार को धनघटा तहसील पर नारायणपुर गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। गांव के प्रेमचंद, हरिलाल, हरिराम, शंभू, ज्ञानदास आदि का कहना है कि दो वर्ष पूर्व उनके टोला पर जाने के लिए मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत ने रास्ता बनवाया गया था। उसी रास्ते 15 परिवार के लोग आते-जाते थे। एक सप्ताह पहले गांव निवासी एक व्यक्ति ने रास्ते पर छप्पर रखकर रास्ता बंद कर दिया है। रास्ता खाली कराने के लिए एसडीएम और एसओ को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने कार्रवाई की मांग की।