{"_id":"62c1d0b92bb9124d9f278671","slug":"24-prblems-solved-in-lok-adalat-khalilabad-news-gkp4425083197","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष लोक अदालत में कुल 24 मामले हुए निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष लोक अदालत में कुल 24 मामले हुए निस्तारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष लोक अदालत में कुल 24 मामले हुए निस्तारित
आर्बिटेशन वाद के निष्पादन को लेकर विशेष लोक अदालत का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से आर्बिटेशन वाद के निष्पादन को लेकर विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें कुल 226 मामलों में से 24 मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण हुआ।
जिला जज लक्ष्मी कांत शुक्ल के न्यायालय में छह वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिल कुमार वशिष्ठ के न्यायालय में चार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश प्रताप सिंह के न्यायालय में चार, स्पेशल जज पॉक्सो जैनुद्दीन अंसारी के न्यायालय में छह तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी काशिफ शेख के न्यायालय में चार वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड एवं श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड के प्रतिनिधि तथा तमाम वादकारी उपस्थित आए। जिला प्रशासन के तरफ से अपर जिलाधिकारी राम आसरे सिंह ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।