फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   24 hour alert instructions

खाद्य एवं औषघि प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

Mon, 16 Mar 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
24 hour alert instructions
खाद्य एवं औषधि प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोरोना वायरस को लेकर डीएम रवीश गुप्ता ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार पांडेय यह जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के टीम को यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में संचालित सभी होटल, रेस्टोरेंट के संचालकों को होटल में साफ-सफाई की व्यवस्था रखने यथा टेबल, चेयर, दरवाजे की हैंडिल, तौलिया चदर आदि को सेनेटाइज करने, होटल एवं रेस्टोरेंट के प्रवेश द्वार पर सेनटाइजड के साथ कार्मियों को तैनाती करने, होटल एवं रेस्टोरेंट में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति सेनटाइजड से हाथ धुलने के पश्चात ही होटल में प्रवेश करने के लिए निर्देशित करें। इसी प्रकार जनपद में एक मात्र संचालित सिनेमाहाल मधुकुंज चित्र मंदिर के संचालक को निर्देशित किया गया है कि सिनेमा हाल की कुर्सियां सेनेटाइजड कराने एवं प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर की व्यवस्था रखें। मास्क एवं सेनेटाइजर को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आवश्यक वस्तु का दर्जा दिया गया है। कोई भी व्यक्ति इसका जमाखोरी एवं अधिक मूल्य पर बेचने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कोरोना वायरस को लेकर जिला चिकित्सालय में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है, जिसका मोबाइल नंबर 9161366102 एवं टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 है। कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर फोन कर शंका समाधान/सहायता प्राप्त कर सकता है।

मेडिकल स्टोर्स पर जाना मॉस्क की उपलब्धता का हाल
संतकबीरनगर। अपर एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में ड्रग्स इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने सोमवार को खलीलाबाद शहर और जिला अस्पताल के पास स्थित आठ मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जांचा और फिर सेनेराइजर्स एवं फेस मॉस्क की उपलब्धता के बारे में जानकारी जुटाई। सभी मेडिकल संचालकों को निर्देश दिए कि अपनी दुकानों पर फेस मॉस्क का रेट बोर्ड के साथ और जागरूकता के संबंध में बैनर लगाने के निर्देश दिए। साथ में हिदायत दी है कि फेस मॉस्क को निर्धारित दर पर ही बेचे। कोरोना से बचाव की दिशा में आम जनता का भरपूर सहयोग करें। किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed