फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   24 corona positive found in santkabirnagar

24 कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 25 May 2021 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
24 corona positive found in santkabirnagar
24 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

लगातार घट रहे एक्टिव केस, संख्या पहुंची 509
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को जिले में को 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनको होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। जिले में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या घट रही है। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। एक्टिव केस घटकर 509 पहुंच गया है।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। काफी संख्या में लोग स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। मंगलवार को जिले में 24 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में सात, बघौली क्षेत्र में तीन, नाथनगर क्षेत्र में एक, मेंहदावल क्षेत्र में तीन, पौली क्षेत्र में एक, हैंसर बाजार क्षेत्र में तीन, सेमरियावां क्षेत्र में दो, बेलहर कला में दो व अन्य जिले के दो लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 7977 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 75 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1974 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 7393 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 509 एक्टिव केस हैं। 1034 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। मंगलवार को 90 लोग स्वास्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed