{"_id":"672fa0c46fffb9cc4505b3b3","slug":"235-farmers-submitted-records-for-land-compensation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123547-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन के मुआवजे के लिए 235 किसानों ने जमा किए अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन के मुआवजे के लिए 235 किसानों ने जमा किए अभिलेख
Sat, 09 Nov 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
- खलीलाबाद-बहराईच रेलवे लाइन : अभिलेखों का सत्यापन कर मुआवजा वितरण किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बहराईच रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के मुआवजे के वितरण के लिए शनिवार को खलीलाबाद तहसील में शिविर लगाया गया। इस दौरान 235 किसानों के अभिलेख जमा कराए गए।
विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी आशीष पांडेय ने बताया कि खलीलाबाद-बलरामपुर-बहराईच रेलवे लाइन परियोजना के लिए खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र के गांवों में शिविर का आयोजन हो रहा है। शनिवार को खलीलाबाद तहसील से प्रभावित गांवों के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें खलीलाबाद तहसील के प्रभावित ग्राम बढ़या बाबू, अतरी, समदा, मखदूमपुर, भगवानपुर, नाजिरजोत, बरहटा, भूअर, भिरवा, बारी-गांव, चिठ्ठापार, देवकली, नाउडाड, जीनखाल के प्रभावित भू-स्वामियों के मुआवजे से संबंधित अभिलेख जमा किए गए।
इनमें कुल 235 किसानों ने अपने अभिलेख जमा किए हैं, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। उसके बाद मुआवजा वितरण किया जाएगा। बताया कि अब 11 नवंबर को खलीलाबाद तहसील में शिविर लगेगा। जिसमे बचे हुए काश्तकारों के जमीन के अभिलेख जमा होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा मेंहदावल तहसील में 13 और 14 नवंबर को शिविर का आयोजन किया गया है। प्रभावित भू-स्वामियों को अवगत कराया है कि मुआवजा भुगतान के लिए शिविर में संबंधित खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, व रसीदी टिकट व तीन फोटो के साथ उपस्थित होकर शपथपत्र के साथ अभिलेख जमा कर करें, ताकि भुगतान किया जा सके।