फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   23 report fond negative

कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 23 की रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 26 Apr 2020 07:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
23 report fond negative
कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 23 की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

- तिलाठी के संक्रमित युवक के भाई की रिपोर्ट भी निगेटिव मिली
- निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के तिलाठी के कोरोना पॉजिटिव युवक के भाई समेत संपर्क में आए 10 की जांच रिपोर्ट शनिवार की देर रात आई। जिसमें सभी निगेटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही मगहर और अन्य जगहों के रहने वाले 13 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव मिली है।

तिलाठी गांव में 23 अप्रैल को मुंबई से आए एक युवक की जांच में कोरोना का संक्रमण मिला तो प्रशासन सकते में आ गया और आनन फानन में तिलाठी गांव को सील कर हॉटस्पॉट बना दिया। इसके बाद युवक के भाई समेत 10 परिजनों में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नमूना मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मेडिकल कॉलेज से शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में संक्रमित युवक के भाई समेत सभी 10 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सास ली। इसी तरह से मगहर के शेरपुर रेहरवा के 13 लोगों के लार की जांच मेडिकल कॉलेज भेजा गया था उन सभी की रिपोर्ट भी निगेटिव मिली है। प्रशासन अभी और लोगों की जांच करा रहा है। सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि तिलाठी और मगहर के 23 लोगों के कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उनके लार का नमूना मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था। सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य लोगों की जांच मेडिकल कॉलेज भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed