फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   220 crates of liquor seized from among apple crates; two arrested

Sant Kabir Nagar News: सेब की पेटियों में पकड़ी 220 पेटी शराब, दो गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
220 crates of liquor seized from among apple crates; two arrested
पुलिस की गिरफ्त में आए शराब तस्करफोटो स्रोत संवाद
मगहर। पुलिस टीम ने शनिवार को मगहर हाईवे पर चेकिंग के दौरान सेब की पेटियों में छुपा कर अवैध रूप से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी। बाईपास के पास अंजान शहीद बाबा की मजार के निकट एक डीसीएम से 220 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब को सेब की 115 पेटियों के बीच छिपाया गया था। पुलिस ने ट्रक सवार अलीगढ़ और बिहार निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बरामद शराब उत्तराखंड निर्मित बताई गई है। एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर चौकी पर शराब तस्करी के अनावरण की जानकारी दी। साथ ही शराब की खेप व आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि कोतवाल जय प्रकाश दूबे के अगुआई में पुलिस टीम ने एक सूचना पर मगहर हाईवे पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध डीसीएम रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में सेब की पेटियों के बीच छिपाकर रखी गई 220 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। इनमें कुल 4,608 बोतलें थीं, जिनकी मात्रा करीब 1,964.88 लीटर पाई गई है। इसका स्थानीय बाजार भाव लगभग 20 लाख रुपये आंका गया है। इसके अलावा ट्रक से सेब की 115 पेटियां, दो मोबाइल फोन और 800 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार जाटव निवासी कसेरी मिलट रामनगर, थाना गंगीरी, जिला अलीगढ़ और अनूप चौहान निवासी नुनिया टोला हरनाटार, थाना दरौली, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भिजवाया जा रहा है।

----------

सिलीगुड़ी पहुंचाने के लिए तय हुआ था किराया

एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आकाश को हरियाणा से सेब और शराब लदी डीसीएम सिलीगुड़ी पहुंचाने के लिए 23 हजार रुपये किराये का लालच दिया गया था। वहीं, अनूप चौहान को भी शराब और सेब से लदी गाड़ी सिलीगुड़ी पहुंचाने के लिए 18 हजार रुपये देने की बात कही गई थी। दोनों पीलीभीत के पास एक लाइन होटल पर मिले थे और वहां से गाड़ी लेकर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान जांच के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

----------

दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि मामले में यादव जी और बुलट यादव नाम के दो अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई है। इन्हीं लोगों ने शराब और सेब की खेप आगे पहुंचाने के लिए दोनों चालकों से संपर्क किया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जांच में यदि अन्य भी कोई नाम प्रकाश में आता है, तो उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed