{"_id":"63221b112f612122260ccbf5","slug":"22-cho-appointed-in-santkabirnagar-district-khalilabad-news-gkp4505141138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिले 22 सीएचओ, वेलनेस सेंटर पर होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिले 22 सीएचओ, वेलनेस सेंटर पर होंगे तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को मिले 22 सीएचओ, वेलनेस सेंटर पर होंगे तैनात
- शुरू हुई तैनाती की प्रक्रिया, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले को 22 और कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिले हैं। इनकी विभिन्न ब्लॉकों के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनाती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनकी तैनाती के बाद इन सेंटरों पर ओपीडी शुरू होगी। शुगर, बीपी, स्तन कैंसर आदि जांच हो सकेगी।
ग्रामीण आबादी को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेेवाएं उपलब्ध कराने एवं जिला अस्पताल, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ कम करने के उद्देश्य से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। जिले में अब तक 151 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ 94 कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती हो सकी है।
सीएचओ की कमी दूर करने के लिए 22 और सीएचओ जिले को मिले हैं। इनकी विभिन्न नौ ब्लॉकों में तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ की तैनाती के बाद इन सेंटरों पर भी ओपीडी संचालित होगी। इसके साथ ही आसपास के गांवों के ऐसे लोग जो 30 साल या उससे अधिक उम्र के हैं उनका शुगर, उच्च रक्त जांच, स्तन कैंसर सहित अन्य जांच नि:शुल्क हो सकेगा।
विज्ञापन
इस संबंध में अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले को 22 सीएचओ मिले हैं। इसकी तैनाती की प्रकिया चल रही है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया जाएगा।